आरोपियों के पास से जब्त ताश की गड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
मकान की छत पर जुआ खेलने वाले 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई है। जिस मकान की छत पर आरोपी जुआ खेल रहे थे वह पूर्व पार्षद की बहन का है और पहले भी यहां से आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमआईजी क्षेत्र के जगजीवनराम नगर गली नंबर दो मकान नं 47 में इकबाल राणा नाम का व्यक्ति जुआ संचालित कर रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच व एमआईजी थाना पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। मकान पर दबिश दी तो मकान की तीसरी मंजिल की छत पर 19 लोग जुआ खेलते मिले। इनके नाम इकबाल राणा निवासी जूना पीठा, फखरुद्दीन हुसैन निवासी पिंजारा बाखल, अशोक वर्मा निवासी मेघदूत नगर, साजन सुनेरे निवासी रुस्तम का बगीचा, महेश देवली निवासी पाटनीपुरा, गुड्डू नायक निवासी न्यू गौरीनगर, रितेश नागर निवासी छोटी भमोरी, सोहन सेजवार निवासी दूधिया, हर्षित अहिरवार निवासी सुखलिया, शुभम सुनेरे निवासी रविदास नगर, राजेश शर्मा निवासी सुखलिया, मो.असलम निवासी जूना पीठा, रितेश निवासी नेहरू नगर, सोनू उर्फ शहनवाज निवासी गीता नगर, जितेंद्र जाटव निवासी मूसाखेड़ी, राजकुमार निवासी देवास नाका फिनिक्स टाउनशिप, राधेश्याम निवासी गोमा की फेल, दीपक रघुवंशी निवासी गरीब नवाज कॉलोनी बांगड़दा, संजय कश्यप निवासी पाटनीपुरा है। पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक लाख 36 हजार 210 रुपये, ताश की गड्डी व करीब 19 मोबाइल जब्त किए। जिस मकान से जुआ पकड़ा गया, वह पूर्व पार्षद रूपेश देवलिया की बहन मुन्नीबाई का है। पूर्व में भी यहां से जुआ पकड़ा जा चुका है।