फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कपड़ों की दुकान में लगी आग, लपटें और धुआं देख भागने लगे लोग

Mon, 01 Nov 2021 06:43 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इन दिनों दीवाली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भी राजबाड़ा व इससे लगे क्षेत्र में खरीदी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और इसी दौरान ये घटना सामने आई।
विज्ञापन
Indore fire - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की पहचान राजबाड़ा में सोमवार दोपहर को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कपड़ों की दुकान में आग लग गई। घटना के वक्त बाजार में बहुत भीड़ थी और आग देख लोग इधर-उधर भागने लगे। आग की लपटों में दुकान व इमारत घिर गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजबाड़ा में अग्रवाल स्टोर्स  में दोपहर में आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम पर दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक आग काफी फैल चुकी थी। देखते ही दखते दुकान आग की लपटों से घिर गई और ऊपरी इमारत तक धुआं उठा। दुकान के आसपास के व्यापारी भी घबरा गए कि कहीं आग फैलकर उनकी दुकान तक न पहुंच जाए। इसके चलते उन्होंने अपनी दुकान का सामान समेटना शुरू कर दिया। कुछ देर में  फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। जिस दुकान में आग लगी उसके तलघर में शॉर्ट सर्किट हुआ था। वहां पर ऊनी वस्त्र रखे थे जिस कारण आग फैली और धुआं उठा। 

घटना के वक्त मौजूद थे हजारों लोग
इन दिनों दीवाली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भी राजबाड़ा व इससे लगे क्षेत्र में खरीदी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। आग की खबर सुनकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। दुकान के आसपास जो लोग थे वे इधर-उधर भागने लगे क्योंकि आग की लपटों से ज्यादा इसका धुआं बढ़ रहा था। कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ी लेकिन आग पर काबू पाए जाने के बाद हालात सामान्य हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें