फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, काम कर रहा कर्मचारी झुलसा, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Sun, 08 May 2022 04:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में स्थित स्वाध्याय प्रिटिंग प्रेस में रविवार सुबह आग लग गई। आग लगने के कारण यहां काम कर रहा कर्मचारी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
आग लगने के कारण चारों तरफ धुआं फैल गया था - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में रविवार को स्वाध्याय प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने आग बुझाई। हालांकि आग में एक कर्मचारी झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है। यहां स्वाध्याय प्रिंटिंग प्रेस स्थित है जहां रविवार सुबह आग लग गई। केमिकल के ड्रम रखे होने की वजह से आग भड़की और विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में आने से फैक्टरी का कर्मचारी विजय यादव झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में फैक्टरी संचालक की लापरवाही भी सामने आई है जिस पर फायर एसपी ने एडीएम को जानकारी दी है। फैक्टरी में बड़ी मात्रा में कागज और केमिकल था। आग बुझाने के उपकरण नहीं मिले न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम थे। चूंकि यहां पुस्तकों के साथ अन्य तरह की छपाई का काम किया जाता है। जिसके चलते यहां काफी कच्चा मटेरियल, रोल और अन्य सामान रखा हुआ था। इसे जलने से बचाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें