फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण-बनिया जेब में: इंदौर के भाजपा नेता ने कविता में मुरलीधर राव से लेकर नड्डा तक को बनाया निशाना

Wed, 10 Nov 2021 04:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन ने प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव के ब्राह्मण-बनियों के जेब में होने के बयान पर अनूठे अंदाज में विरोध जताया है। उनकी लिखी एक कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 
विज्ञापन
पी मुरलीधर राव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव के खिलाफ अब भाजपा में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। ब्राह्मण-बनियों को अपनी जेब में होने के विवादित बयान के बाद पार्टी पदाधिकारी सफाई देते फिर रहे हैं। कुछ दबी-जुबान में इसे गलत बता रहे हैं तो कुछ खुलकर विरोध कर रहे हैं। इस कड़ी में इंदौर भाजपा के वरिष्ठ नेता व ख्यातनाम कवि सत्यनारायण सत्तन ने मुरलीधर राव के बयान पर तीखे तेवर अपनाए हैं। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक को घेरा है।
विज्ञापन


दरअसल, कवि सत्तन ने मुरलीधर राव के बयान को गलत माना है। बिना किसी बयानबाजी के अपनी कविता के माध्यम से उन पर तंज कसा है। सत्तन की यह कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कांग्रेस नेता भी इसी कविता को आधार बनाकर भाजपा से सवाल पूछ रहे हैं।

राव के साथ नड्डा को भी घेरा
कवि सत्यनारायण सत्तन भाजपा के टिकट से विधायक का चुनाव लडक़र विधायक बने थे। वे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के करीबी रहे और अपने चुटीले अंदाज के चलते हमेशा सुॢखयों में रहते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इंदौर के भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन। - फोटो : सोशल मीडिया
कविता में सुनाई खरी-खरी
मुरलीधर राव के बयान को लेकर उन्होंने मुरली की धुन शीर्षक से कविता लिखी जिसमें लिखा कि ब्राह्मणों और बनियो को जेब में लिए फिरते, भाजपा के महासचिव मुरलीधर राव जी। नड्डा ने तो गड्डा खोदा हिमाचल में, आप किस बूते पर दिखा रहे ताव जी। ब्राह्मण अटलजी ने भाजपा को अटल किया एक वोट तक का नहीं किया भाव जी। आगे भी पंक्तियां लिखी हैं जिनमें ब्राह्मण श्याप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय का जिक्र है और यहां तक लिखा कि मोदी की गोदी में महासचिव बने आप, शिवराज की मेहनत धूल में मिला गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें