फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: दीये से खेल रही थी मासूम, कपड़ों में लगी और बुझ गई जिंदगी की लौ..

Wed, 10 Nov 2021 06:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में दीये से खेल रही चार साल की मासूम के कपड़ों में आग लग गई। उस समय वह तुलसी के पौधे के पास लगे दीये के पास अकेली थी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुलसी के दीये से खेल रही एक मासूम की जिंदगी की लौ बुझ गई। दीये की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई। उसे अस्पताल ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। अब परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


घटना महेश यादव नगर की है। चार साल की श्रुति घर की छत पर खेल रही थी। छत पर तुलसी का पौधा रखा है जहां दीया जल रहा था। खेलते-खेलते श्रुति दीये के पास पहुंच गई। इसी दौरान दीये की लौ से उसके कपड़े में आग लग गई। आग बढ़ने पर श्रुति चिल्लाई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जब तक लोग बचाने आए तब तक वह करीब 90 फीसदी से अधिक झुलस चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। श्रुति के पिता का नाम जितेंद्र है। माता-पिता दोनों काम के लिए फैक्टरी जाते हैं। घर में दादाजी थे जो घटना के समय सो रहे थे। बच्ची के शोर से उनकी नींद खुली। पड़ोसी भी पहुंचे मगर तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें