फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: छात्रा से छेड़खानी कर रहे मनचले को राहगीरों ने सिखाया सबक, पहले समझाया नहीं माना तो कर दी पिटाई

Fri, 15 Jul 2022 10:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

विदिशा में एक छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को मंहगा पड़ गया। लोगों के समझाने पर नहीं मानने पर राहगीरों ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। 
विज्ञापन
मनचले की पिटाई करते युवक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा में एक छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को मंहगा पड़ गया। लोगों के समझाने पर नहीं मानने पर राहगीरों ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसे रोका और उसका हाथ पकड़ लिया और छात्रा को धमकी दी। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने आरोपी को ऐसा करने से रोका मनचला उनसे ही भिड़ गया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद लोगों ने उसे सबक सिखाने के लिए उसकी जमकर पिटाई की। युवकों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे  पुलिस के हवाले कर दिया। मनचले पर 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मामला बड़ा बाजार इलाके का है। आरोपी चुनाबाली गली का रहने वाला है। पहले भी उसने छात्रा से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन परिजन के समझाने के बाद उसने मांफी मांग ली थी। गुरुवार को जब मनचले ने दोबारा छात्रा को रोककर छेड़खानी करने की कोशिश की तो उसने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। मनचला छात्रा को सरेराह रोककर उसका हाथ पकड़कर उसे धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें