फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी उपचुनाव में एक सीट कांग्रेस और एक भाजपा को

Thu, 13 Apr 2017 07:48 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/भोपाल
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में विधानसभा के दो उपचुनावों में से एक भाजपा और एक कांग्रेस ने जीती है। बांधवगढ़ में भाजपा के शिवनारायण सिंह ने एकतरफा मुकाबले में कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25 हजार 476 वोटों से हराया, वहीं भिंड जिले की अटेर विधानसभा में कांटे की टक्कर हुई और कांग्रेस के दिवंगत नेता सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत कटारे 867 मतों के अंतर से विजयी होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


अटेर में अरविंद सिंह भदौरिया भाजपा के प्रत्याशी थे, जो पिछली बार स्वर्गीय कटारे से भी हारे थे। अटेर का नतीजा शाम 6 बजे के बाद आया। ईवीएम वीवीपीएटी के जरिए मतदान होने से अटेर में भारी कशमकश का दौर रहा। हालांकि भाजपा ने अटेर में पुनर्मतगणना का आवेदन दिया है।

कुल मिलाकर नतीजे की पुनरावृत्ति हुई है। पिछले 2013 के चुनाव में भी बांधवगढ़ विधानसभा भाजपा और अटेर कांग्रेस के कब्जे में थी। बांधवगढ़ में भाजपा के ज्ञान सिंह विधायक थे। वह शहडोल लोकसभा उपचुनाव में निर्वाचित हो गए, जिससे यह सीट रिक्त हो गई।
विज्ञापन


भाजपा ने उनके बेटे शिवनारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया, जो विधानसभा में पहुंच गए हैं। इसी तरह अटेर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन के कारण चुनाव कराना पड़ा। हेमंत कटारे उनके पुत्र हैं और कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें