फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रेमिका की किसी और से हुई सगाई तो प्रेमी ने तुड़वा दिया रिश्ता, गुस्साए परिजनों ने बीच बाजार पीटा

Thu, 06 Jul 2023 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में एक प्रेमी की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। प्रेमी ने प्रेमिका की कहीं और सगाई होने पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर दिए थे। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
खंडवा में प्रेमी को पुलिस के पास ले जाते प्रेमिका के परिजन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा में प्रेमिका की कहीं और सगाई होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के मंगेतर को कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेज दिए। इससे युवती का रिश्ता टूट गया। इसी बात से नाराज प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो खंडवा जिले के पंधाना का बताया गया है। वीडियो में दो महिलाएं और दो-तीन युवतियां एक युवक को कॉलर से पकड़ कर पिटाई करते हुए थाने ले जा रही हैं। महिला कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि इस युवक ने उनकी बेटी का रिश्ता तुड़वा दिया। दरअसल पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रेमिका की कहीं और सगाई होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के मंगेतर को कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेज दिए। इस बात को लेकर मंगेतर ने युवती से अपना रिश्ता तोड़ लिया। यह बात जब युवती के परिजनों को पता चली तो वह इतने नाराज हुए कि सीधे युवक की दूकान पर जाकर युवक को सरे बाजार पीट दिया। इतना ही नहीं युवतियों का जब इससे भी दिल नहीं भरा तो उन्होंने युवक को मारते हुए थाने ले गईं। युवक के परिजन भी बीच बचाव करने पहुंचे तो उनके बीच भी हाथापाई हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पंधाना थाने के टीआई राधेश्याम चौहान ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। प्रेमिका की कहीं और सगाई होने पर प्रेमी ने उसके मंगेतर को आपत्तिजनक फोटो वीडियो भेज दिए थे। जिससे उसकी सगाई टूट गई। इस बात के चलते प्रेमिका के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की है। युवती के पक्ष वालों ने युवक पर छेड़खानी और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं युवक के तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। दूसरे पक्ष ने मारपीट की शिकायत की थी जिस पर दोनों ही पक्षो पर अलग अलग केस दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें