फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बुरहानपुर में युवक को महिला ने चप्पलों से पीटा, मारते-मारते ले गई चौकी, जानें युवक ने ऐसा क्या किया?

Mon, 19 Dec 2022 07:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

मामला बुरहानपुर जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे का है। युवक अस्पताल के बाहर खड़ा था, तभी महिला वहां से गुजरी तो युवक ने कुछ कह दिया। गुस्साई महिला ने चप्पल निकाली और युवक को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
महिला ने युवक को सरेराह चप्पलों से पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक महिला ने युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी। वह उसकी कॉलर पकड़कर पुलिस चौकी ले गई, रास्ते भर उसे चप्पल मारती रही। महिला का आरोप था कि वह उसे छेड़ रहा था, लेकिन युवक कह रहा था कि यह मेरे गांव की महिला है और मैं उससे पूछ रहा था कि कोई काम तो नहीं है। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला बुरहानपुर जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे का है। युवक अस्पताल के बाहर खड़ा था, तभी महिला वहां से गुजरी तो युवक ने कुछ कह दिया। महिला आक्रोशित हो गई और युवक से विवाद करने लगी। बातों-बातों में गुस्साई महिला ने चप्पल निकाली और युवक को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। महिला ने बताया कि ये छेड़ रहा था, कोई कमेंट पास कर रहा था। भीड़ ने भी युवक को पीट दिया।
 
विज्ञापन

महिला पुलिस के सामने भी चप्पलें बरसाती रही। - फोटो : सोशल मीडिया
महिला युवक को लगातार पीटती रही। वह उसकी कॉलर पकड़कर पुलिस के पास ले जाने लगी। रास्तेभर वह उसे चप्पल मारती रही। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। महिला का आरोप था कि वह उसे छेड़ रहा था। लेकिन युवक बार बार चिल्ला रहा था कि यह मेरे गांव की महिला है और मैं उससे पूछ रहा था कि कोई काम तो नहीं है। महिला जब पुलिस चौकी पहुंची तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, पर महिला पुलिसकर्मी के सामने ही युवक पर चप्पल बरसाती रही। अस्पताल चौकी में पुलिस कर्मचारियों ने दोनों से जानकारी ली। महिला बार बार कह रही थी कि इसने मुझे कुछ कहा था। अस्पताल में यह हंगामा काफी देर तक चलता था। 

बुरहानपुर जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्ड प्रमुख रवि सिसोदिया ने बताया कि युवक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। महिला ने युवक को पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें