फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशंगाबाद: विस्तारक बनकर सोहागपुर पहुंचे संगठन महामंत्री सुहास भगत, कहा- प्रत्येक बूथ पर हमें पार्टी को सक्षम बनाना है

Thu, 27 Jan 2022 08:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद

सार

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत बुधवार को होशंगाबाद जिले के सोहागपुर विधानसभा के आरी मंडल के बूथ क्रमांक 52 पर पहुँचे। उन्होंने बूथ विस्तारक, पन्ना प्रभारी एवं बूथ समिति के सदस्यों से चर्चा की।
 
विज्ञापन
Hoshangabad: विस्तारक बनकर सोहागपुर पहुंचे संगठन महामंत्री सुहास भगत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत बुधवार को होशंगाबाद जिले के सोहागपुर विधानसभा के आरी मंडल के बूथ क्रमांक 52 पर पहुँचे। उन्होंने बूथ विस्तारक, पन्ना प्रभारी एवं बूथ समिति के सदस्यों से चर्चा की।
विज्ञापन


भगत ने कहा कि स्व. ठाकरे जी के जन्म का यह 100 वां वर्ष चल रहा है, जिसे हम उनकी जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे हैं। ठाकरे जी ने सदैव संगठन विस्तार एवं संगठन की मजबूती में अपनी महती भूमिका निभाई। उनके पुण्य विचार आज भी हम सबको राष्ट्र एवं जन सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते हैं। उनका सपना था कि गांव गांव तक संगठन का विस्तार हो, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत हो। जो कार्य उन्होंने किया था वही कार्य अब पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे।

सुहास भगत शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कैथवास के घर भोजन किया। उन्होंने नए मतदाताओं का स्वागत किया। सुहास भगत ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही साथ ही संगठन का कार्य विस्तार भी होगा। इसलिए विस्तारक बूथों पर जाकर समितियों के विस्तारीकरण, सुदृढ़ीकरण और डिजीटलाइज करने का कार्य करें।
विज्ञापन


इस दौरान जिला प्रभारी राकेश जादोन, जिला अध्यक्ष माधव अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, विधायक विजयपाल सिंह, प्रसन्ना हर्णे, अखिलेश खंडेलवाल, मण्डल विस्तारक अर्चना पुरोहित सहित पार्टी के वरिष्ट जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश शासन के मंत्री भारतसिंह कुशवाह श्योपुर के मानपुर बूथ क्रमांक 10 हासिलपुरा, रामकिशोर कांवरे पवई के मोहिन्द्रा के बूथ क्रमांक 52 पर तथा प्रदेश भर में पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बूथ विस्तारक अभियान में शामिल हुए।

सुहास भगत पहुंचे किसान मोर्चा अध्यक्ष के निवास
भगत ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी के ग्राम चांदोन स्थित निवास पर पहुंचकर उनके पिता चौधरी नारायण सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। जिसके पश्चात उन्होंने स्व. चौधरी नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें