फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब कंट्रोवर्सी : भाजपा की भगवा पहचान, साध्वी उमा भारती की नसीहत- हिजाब पर टीका-टिप्पणी बंद करें नेता

Wed, 09 Feb 2022 03:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा नेता और साध्वी उमा भारती ने हिजाब कंट्रोवर्सी पर राजनैतिक दलों के नेताओं को टिप्पणी न करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में हिजाब पर जारी विवाद और मध्य प्रदेश में हिजाब पर हुई सियासत के बीच भाजपा नेता और साध्वी उमा भारती ने राजनैतिक दलों के नेताओं को इस पर टिप्पणी न करने की नसीहत दी है। 
विज्ञापन


उमा भारती ने ट्वीट कर नसीहत देते हुए लिखा कि कर्नाटक में हिजाब पहनने पर उठा हुआ विवाद राजनैतिक एवं सांप्रदायिक दिशा में मुड़ गया है। इसे रोकने के लिए राजनैतिक दलों के नेता हिजाब पर अपनी टिप्पणी तुरंत बंद कर दें। राज्य की सरकारें, शिक्षण संस्थाओं की स्वाधीनता एवं नागरिकों का संवैधानिक अधिकार तीनों को मिलाकर जो निष्कर्ष निकले उसे स्वीकार करें।



 
विज्ञापन

भाजपा नेता उमा भारती का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब राजनैतिक पार्टियों तक पहुंच गया है, जहां बीजेपी के नेता इसे तालिबानी सोच और कट्टरपंथी सोच बता रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे मुस्लिम लड़कियों की आजादी बताया है। हिजाब विवाद पर राजनैतिक दलों के साथ ही साम्प्रदायिक दल भी जुट गए हैं। कई जगह हिजाब के विवाद पर लड़किया भगवा दुप्पटा पहन कर विरोध जता रही हैं। कर्नाटक के हिजाब विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। 

हिजाब विवाद कर्नाटक के साथ ही अब धीरे-धीरे अन्य राज्यों में भी पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में भी हिजाब को लेकर मंगलवार को सियासत गरमाती दिखी। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के हिजाब को प्रदेश के स्कूलों में बैन करने वाले बयान पर कांग्रेस ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश में ऐसे किसी भी नियम को लागू न करने देने की बात कहीं, जिसके 24 घंटों के बाद ही स्कूल शिक्षा मंत्री ने अपने बयान पर यू-टर्न ले लिया। वहीं, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी हिजाब पर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने स्कूल शिक्षा मंत्री परमार को बर्खास्त करने और उन पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें