बुधनीवसियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर पत्नी साधना सिंह के साथ बुधनी घाट पहुंचे, और मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सीएम ने प्रदेश की सुख और समृद्धि की कामना की।
अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर बुधनी में तीन दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव आयोजित किया जाना था, लेकिन कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए यह स्थगित करना पड़ा।
6 मार्च को मनाया जाएगा बुधनी का जन्मदिन
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बुधनी का जन्मदिन 6 मार्च को मनाया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से बुधनी के समग्र विकास के लिए 6 मार्च को मिलकर कार्य योजना बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों को देश के छोटे नगरों में बुधनी को सुंदर नगर बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कचरे का विधिवत निष्पादन करेंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए सड़क के दोनों ओर पेड़ लगाएंगे।