फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस के सामने ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या आत्महत्या? जांच जारी

Tue, 01 Sep 2026 05:45 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस के सामने मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
ट्रेन आते ही पटरी पर दौड़ा सेल्समैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस के सामने मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान राकेश सक्सेना (33), निवासी काशीपुरा, मुरार के रूप में हुई है। राकेश इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। जीआरपी के प्रधान आरक्षक लवकुश के मुताबिक, स्टेशन मास्टर की ओर से मेमो मिला था कि पार्सल ऑफिस के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची तो ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, राकेश मूल रूप से फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वर्तमान में वह मुरार के काशीपुरा इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: पहले अफसरों को फंसाया, फिर बिल्डर-ठेकेदार बने टारगेट...कौन है हनीट्रैप की मास्टरमाइंड श्वेता जैन?

परिजनों ने बताया कि सोमवार रात राकेश घर पर सोने के बजाय पास ही किसी दूसरे स्थान पर सोया था। मंगलवार सुबह वह वहां से कब निकला, इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। कुछ देर बाद उन्हें रेलवे ट्रैक पर राकेश का शव मिलने की सूचना मिली।

फिलहाल पुलिस के मुताबिक राकेश की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है, लेकिन यह हादसा था या आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। राकेश किस ट्रेन की चपेट में आया, इसकी जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राकेश रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें