फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आधी रात में घरों की डोर बेल बजा रही स्त्री कौन? वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई गश्त, देखें

Tue, 25 Mar 2025 06:57 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ग्वालियर के राजा की मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला दिखाई दे रही है, जो लोगों के घरों की डोर बेल बजाती हुई चल रही है। जिससे लोग डरे हुए हैं, सुरक्षा के लिए इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रहस्यमयी महिला अजीबोगरीब तरीके से घरों की घंटी बजाती हुई नजर आ रही है। इस घटना को देखकर आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम की गश्त बढ़ा दी गई है। सबसे पहले देखिए, वायरल हो रहा वीडियो...

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ग्वालियर के राजा की मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला दिखाई दे रही है, जिसका चेहरा स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहा। वह लोगों के घरों की घंटियां बजाती हुई आगे बढ़ती जा रही है। लोगों बताया कि घंटी की आवाज सुनकर घर के अंदर से आवाजें दी गईं तो महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह, चुपचाप घंटी बजाकर आगे बढ़ती रही।

ये भी पढ़ें: शादी के 18 साल बाद चार बच्चों की मां आधी रात प्रेमी के साथ फरार, बच्चे कर रहे इंतजार, जानें मामला
विज्ञापन


महिला को देखे भागते दिखे जानवर
वायरल वीडियो में एक असामान्य घटना भी देखने को मिल रही है। जब महिला इलाके के घरों की घंटियां बजाते हुए आगे बढ़ रही थी तो पास में खड़े कुछ आवारा कुत्ते और गायें अचानक डरकर भागने लगे। वीडियो में दिख रही महिला को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने इस महिला को देखा है, उनकी तबीयत बिगड़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मंत्री प्रतिमा बागरी पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, अनुसूचित जाति वर्ग के प्रमाण पत्र को फर्जी बताया
 
इलाके में बढ़ाई गई गश्त 
किसी महिला के रात में घरों की घंटी बजाने का मामला और वायरल वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों के पास भी पहुंचा है। वीडियो देखकर वरिष्ठ अधिकारियों ने इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस की टीमें घटना वाले इलाके में रात को लगातार गश्त कर रही हैं। वहीं, पुलिस का कहना है किमामले की जांच की जा रही है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें