फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व मंत्री के कहने पर वायरल हुआ था विधायक का वीडियो?, सामने आई ऑडियो क्लिप के बाद लगे आरोप

Mon, 28 Aug 2023 06:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कुछ दिन पहले ग्वालियर के डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूर्व मंत्री का नाम जुड़ गया है। कथित ऑडियो वायरल हुए हैं, जिसके आधार पर आरोप लगे हैं कि वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल करने के लिए पूर्व मंत्री ने उकसाया था।
विज्ञापन
audio - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले वीडियो और ऑडियो वायरल होने लगे हैं। कुछ दिन पहले ग्वालियर के डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। इस मामले में अब पूर्व मंत्री का ऑडियो सामने आया है। आरोप है कि कथित रूप से पूर्व मंत्री ने ही कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल करने के लिए उकसाया था। 
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री इमरती देवी के तीन ऑडियो क्लिप्स वायरल हुए हैं। अमर उजाला इनकी पुष्टि नहीं करता। दो क्लिप्स 11 सेकंड और एक 16 सेकंड का है। इसमें किसी लंबी बातचीत के अंश निकालकर वायरल किए गए हैं। कथित तौर पर पूर्व मंत्री इमरती देवी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह पहले वीडियो डालें और डिलीट करके पैसे की मांग करें। दूसरे ऑडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि न तो वह टिकट मांगे न ही क्षेत्र में निकले। एक अन्य ऑडियो में इमरती देवी यह कह रही हैं कि विधायक सुरेश राजे के खिलाफ तो स्थानीय कांग्रेसी भी हैं। अगर इसे टिकट मिला तो एक भी कांग्रेसी इसके लिए काम नहीं करेगा, सब इमरती देवी के लिए काम करेंगे। हालांकि, इस वायरल ऑडियो को लेकर इमरती देवी ने कहा कि हमसे क्या पूछ रहे हो? वायरल तो कांग्रेस विधायक का वीडियो हुआ है। उनसे ही जवाब मांगो। मेरा कोई ऑडियो-वीडियो वायरल नहीं हुआ है। 

क्या है मामला
कुछ दिन पहले डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सुरेश राजे कथित तौर पर एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए थे। अब इसी से जोड़कर इमरती देवी के ऑडियो को देखा जा रहा है। आरोप है कि इमरती देवी के पास कथित वायरल वीडियो पहले आ गया था। उन्होंने ही किसी व्यक्ति को वीडियो को वायरल करने के लिए उकसाया। चूंकि, ऑडियो क्लिप्स किसी लंबी बातचीत के अंश हैं। इस वजह से यह पुष्टि नहीं हो सकती कि आखिर इमरती देवी किस संबंध में क्या कह रही हैं। सुरेश राजे ने भी अश्लील वीडियो पर सफाई दी थी कि इस वीडियो के माध्यम से पिछले कई दिनों से उनसे पैसों की डिमांड की जा रही थी। उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था।
विज्ञापन


क्या है विवाद
दरअसल, 2018 में इमरती देवी ने कांग्रेस के टिकट पर डबरा विधानसभा सीट जीती थी। उन्हें कमलनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री भी बनाया गया था। इसके बाद 2020 में इमरती देवी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ले ली थी। 2020 में उपचुनाव हुए तो भाजपा से कांग्रेस में गए सुरेश राजे ने इमरती देवी को हरा दिया था। इस बार के विधानसभा चुनावों में सुरेश राजे का मुकाबला इमरती देवी से ही होने के आसार हैं। उससे पहले ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर वीडियो-ऑडियो से हमले शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें