फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: बेटी की सगाई के दिन 20 सेकंड में 3 ट्रकों के कुचलने से शख्स की मौत; दिल चीरने वाला मंजर CCTV में कैद

Tue, 15 Jul 2025 09:12 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior News: ग्वालियर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें 20 सेकेंड में तीन ट्रकों ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सिर्फ 20 सेकंड में तीन ट्रकों ने एक व्यक्ति को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे की सबसे मार्मिक बात यह रही कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन मृतक की बड़ी बेटी की सगाई होनी थी।

विज्ञापन

 
पुलिया पर हुआ भयावह हादसा
घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के एबी लक्ष्मीगंज पुलिया की है। मृतक देवेंद्र जाटव, जो पेशे से कलर-पुट्टी का ठेका लेने का काम करते थे, सुबह के समय होटल से सब्जी लेने निकले थे। उसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। रिमझिम बारिश के बीच वह वहीं पड़े रहे, तभी लगातार दो और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गए। हादसे में देवेंद्र के दोनों पैर बुरी तरह कुचले गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां कुछ घंटों के इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Indore News: बारिश में झगड़ा बना मौत की वजह, छोटे भाई से नाराज बड़े भाई ने दी जान
विज्ञापन

 
सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर, पुलिस जुटी जांच में
घटना स्थल के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद एक तीन ट्रक युवक को कुचलते हुए निकल जाते हैं और कोई नहीं रुकता। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हादसे में शामिल ट्रकों की पहचान शुरू कर दी है। सीएसपी ने कहा कि फुटेज के आधार पर संबंधित ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

 
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
देवेंद्र जाटव की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। आज ही उनकी बड़ी बेटी की सगाई थी, जिसके लिए परिवार में खुशी और उत्सव का माहौल था। लेकिन कुछ ही घंटों में सगाई की तैयारियां मातम में बदल गईं। देवेंद्र अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके परिजनों ने प्रशासन से न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Gwalior: लिव-इन में रह रही बिहार की महिला की मौत, फर्जी नाम-पते पर अस्पताल में भर्ती कर फरार हुआ युवक गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें