फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आंखों में मिर्ची डालकर लूटने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, लूटा गया माल भी मिर्ची गैंग से बरामद

Fri, 16 Feb 2024 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर

सार

ग्वालियर पुलिस ने मिर्ची गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने सोने-चांदी के जेवर लूटे थे। पुलिस ने लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने सर्राफा व्यापारी की आंख में मिर्ची डालकर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी लूटने वाले शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मोहना क्षेत्र में 28 जनवरी को सर्राफा व्यापारी राकेश सोनी के साथ लूट की यह वारदात हुई थी और लुटेरे भी मोहना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पकड़े गए बदमाशों में मास्टरमाइंड पूर्व में भी लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है आरोपियों से पुलिस ने लूटा गया माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


बता दें कि धाकड़ धर्मशाला के पास मोहना में राधाकृष्ण मंदिर के पास स्थित अपनी ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के नए-पुराने गहने एवं नगदी रुपये एक बैग में लेकर सराफा कारोबारी अपने घर जा रहा था, तभी दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उसकी आंख में मिर्ची डालकर बैग छीन लिया। लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच व थाना मोहना एवं घाटीगांव पुलिस की टीमों को आरोपियों की धर पकड़ में लगाया गया।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बदमाश लूट का सामान बेचने की फिराक में पार्वती नदी के पुल के पास देखे गए हैं। मौक़े पर पहुंची पुलिस टीमों द्वारा चारों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों में से शिवहरे कालोनी में रहने वाला बदमाश शातिर वाहन चोर है जो कि पूर्व में भी वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें