फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ये हैं सड़क किनारे बैठकर दीन दयाल रसोई का खाना खा रहे ग्वालियर कलेक्टर, साथ में बैठा अधिकारी कौन है?

Fri, 16 Feb 2024 03:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह खाना खाने के बाद खाने की गुणवत्ता, उसे बनाने और सर्व करने वाले स्टाफ की सराहना की। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि हितग्राहियों को भी इसी तरह से भोजन उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
खाना खाते कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और अपर आयुक्त विजय राज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बायरल हो रहा है, जिसमें वे गरीब और निराश्रितों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही एक चलित दीन दयाल रसोई में सड़क किनारे बैंच पर बैठकर खाना खा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एक अन्य अधिकारी भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन




नोडल अधिकारी दीनदयाल रसोई अनिल दुबे ने बताया कि शहर के आकस्मिक भ्रमण के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और अपर आयुक्त विजय राज अचानक इंटक हजीरा मैदान में संचालित दीनदयाल रसोई केंद्र पर पहुंच गए। अचानक यहां पहुंचे कलेक्टर और अपर कमिश्नर ने आम आदमी की तरह रसोई से थाली खरीदी और मैदान में पड़ी बेंच पर बैठकर भोजन का स्वाद चखा।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने खाना खाने के बाद खाने की गुणवत्ता, उसे बनाने और सर्व करने वाले स्टाफ की सराहना की। इस दौरान उन्होंने इसी तरह से हितग्राहियों को भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बता दें कि कलेक्टर अक्षय कुमार इससे पूर्व भी औचक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता जांच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें