आठ दिन पहले हुई शादी की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक लुटेरी दुल्हन ने न सिर्फ दूल्हे के लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया, बल्कि उसके परिवार की बदनामी का कारण भी बन गई। मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी का है, जहां रहने वाले शिवम कुमार राय की शादी भोपाल में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के साथ हुई थी। दुल्हन ने सात फेरे लिए और सात दिन तक दूल्हे के साथ पत्नी बनकर रही। लेकिन, आठवें दिन पति के नौकरी पर जाते ही सोने-चांदी के गहने समेत नकदी लेकर घर से फरार हो गई।
ये भी पढ़ें:
शादी-समारोह में शराबियों ने मारपीट कर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन पर की एफआईआर
दअरसल, ग्वालियर थाना क्षेत्र की राय कॉलोनी निवासी शिवम कुमार राय की शादी के लिए परिवार कई दिनों से लड़की की तलाश कर रहा था। इस दौरान, आगरा के शमशाबाद में रहने वाले उसकी बहन के ससुर ने भोपाल में एक लड़की का रिश्ता सुझाया। बात आगे बढ़ी और फिर शादी तय हो गई। इसके बाद भोपाल में दोनों परिवारों की मौजूदगी में धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ग्वालियर आ गए और सात दिन तक साथ भी रहे।
ये भी पढ़ें:
हुड़दंगियों का मुंडन कर जुलूस निकालने पर विधायक नाराज, एक पुलिसकर्मी लाइन अटैच, जांच के आदेश
शादी के आठ दिन बाद, जब पति फैक्ट्री से लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने सबसे पहले अपनी पत्नी पूजा को फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उसने अपनी बहन को कॉल कर जानकारी दी और इंतजार करने लगा। लेकिन, कहीं से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उसने छानबीन की। इस दौरान उसे पता चला कि पूजा का आधार कार्ड फर्जी है। युवक तुरंत घर पहुंचा और अलमारी में रखे जेवर व नकदी देखे जो उसे नहीं मिले। युवक ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ ग्वालियर थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।