फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ग्वालियर में शिक्षिका के साथ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर कोचिंग संचालक ने किया शोषण

Mon, 10 Mar 2025 07:25 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

एक कोचिंग संचालक यशराज बिठुआ ने शिक्षिका से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसके फोटो और वीडियो बना लिए। शादी का दबाव बनाने पर उसने फेक शादी की एक्टिंग की और फिर धमकी देकर फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 
विज्ञापन
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर एक कोचिंग संचालक ने शिक्षिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के एक निजी कोचिंग की है। जब शिक्षिका ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे नकली शादी कर उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। घटना का पता चलते ही पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हजीरा थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर ने बताया कि 23 वर्षीय एक युवती पेशे से शिक्षिका है। वह बच्चों को प्राइवेट कोचिंग देती है।दो साल पहले वह एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाती थी। जहां पर कोचिंग संचालक यशराज बिठुआ से कोचिंग में पढ़ाते-पढ़ाते दोस्ती हुई और उनके बीच प्रेम हो गया। इसी बीच यशराज बिठुआ ने उसे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। साथ ही उसके फोटो और वीडियो बना लिए।

शिक्षिका ने पुलिस अफसरों को बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे एक मकान में ले गया और उसके साथ शादी की एक्टिंग की। जब उसने प्रमाण-पत्र मांगा तो वह उसे प्रमाण-पत्र नहीं दे सका। जब पीड़िता ने शादी होने के बाद उसे अपने साथ अपने घर ले जाने की जिद की तो आरोपी उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले आरोपी ने शिक्षिका व उसकी फेक शादी वाले फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जब शिक्षिका की बदनामी हुई तो वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें