फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: कोचिंग जा रही छात्रा को बदमाशों ने जमकर पीटा, एक थाने से दूसरे थाने में दौड़ते रहे परिजन

Wed, 21 Jan 2026 10:20 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में कोचिंग जा रही छात्रा को बदमाशों ने रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन उसे कई थानों में ले गए, लेकिन क्षेत्राधिकार का हवाला देकर कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने मेडिकल कराकर जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
पीड़ित छात्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ बदमाशों द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब छात्रा स्कूटी से सनवेली क्षेत्र से एमएलबी कॉलोनी स्थित अपनी कोचिंग जा रही थी। कलेक्टरेट के पास पहुंचते ही बाइक सवार कुछ युवकों ने अचानक उसकी स्कूटी के सामने अपनी बाइक अड़ा दी और उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने छात्रा के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भागीरथपुरा में दूषित पानी से 25वीं मौत, अस्पताल में भर्ती हो चुका था युवक

घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और पड़ोसी उसे घायल अवस्था में लेकर पड़ाव थाने पहुंचे। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने घटना को अपने थाना क्षेत्र से बाहर का बताते हुए सिरोल थाने जाने की सलाह दी। परिजन घायल छात्रा को लेकर सिरोल थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी पुलिस ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र का मामला न बताते हुए विश्वविद्यालय थाने भेज दिया। आरोप है कि इस दौरान किसी भी थाने द्वारा छात्रा का तत्काल मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया, जिससे परिजनों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की मां के अनुसार तीन से चार युवकों ने मिलकर उसकी बेटी के साथ मारपीट की। छात्रा का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस की लापरवाही के चलते उसे बार-बार अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने पड़े और समय पर मदद नहीं मिल सकी। इस रवैये से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि छात्रा ने अपने बयान में बाइक सवार युवकों द्वारा मारपीट की बात कही है। पुलिस के अनुसार छात्रा को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसके बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें