फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 'दिग्विजय सिंह को कुछ नहीं आता'...जगद्गुरु रामभद्राचार्य का तीखा प्रहार; माघ मेले वाली घटना पर भी बोले

Wed, 21 Jan 2026 04:29 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/भोपाल

सार

MP: ग्वालियर पहुंचे जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने दिग्विजय सिंह के हिंदू शब्द संबंधी बयान को अज्ञानपूर्ण बताया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के स्नान विवाद में योगी सरकार की कार्रवाई को सही ठहराया और धीरेंद्र शास्त्री के सवाल पर टिप्पणी से परहेज किया। पढे़ं पूरी खबर

विज्ञापन
स्वामी रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य बुधवार को ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके शिष्यों और भक्तों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के स्नान विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पालकी से स्नान करने की घटना को अनुचित बताया और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को पूरी तरह सही ठहराया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अन्याय नहीं हुआ, बल्कि पालकी से स्नान कर उन्होंने स्वयं नियमों का उल्लंघन किया। जब पुलिस ने उन्हें रोका था, तब उन्हें बात मान लेनी चाहिए थी। योगी सरकार द्वारा दिया गया नोटिस सही है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक उन्हें शंकराचार्य घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन


वहीं, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चार बच्चे पैदा करने और उन्हें अलग-अलग उद्देश्यों के लिए समर्पित करने वाले बयान से जुड़े सवाल पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कोई टिप्पणी करने से बचते हुए केवल इतना कहा कि ठीक है, आगे चलिए।

पढ़ें: बैतूल में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार जीप ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 11 बच्चे घायल; मासूम छात्रा की गई जान

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने ‘हिंदू’ शब्द को भारतीय न मानते हुए फारसी बताया और कहा कि भारत में कोई हिंदू नहीं है, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को शास्त्रों का कोई ज्ञान नहीं है। जब किसी को विषय की समझ ही नहीं है, तो उस पर क्या कहा जाए, उन्होंने सभ्यता और शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा। अंत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें