फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गायक अदनान सामी के घोटाले का क्या है ग्वालियर कनेक्शन? कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

Tue, 28 Oct 2025 10:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मामला वर्ष 2022 का है, जब शहर की लावन्या सक्सेना ने एक संगीत कार्यक्रम के लिए अदनान सामी की टीम को 33 लाख रुपये में बुक किया था और 17.62 लाख रुपये एडवांस में दिए थे।
विज्ञापन
गायक अदनान सामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान छोड़कर भारतीय नागरिक बने 'तेरा चेहरा' फेम मशहूर गायक अदनान सामी एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। गायक के खिलाफ 17.62 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। गायक अदनान सामी के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़ा ये मामला ग्वालियर का है। इसे लेकर जिला न्यायालय में एक परिवाद दायर किया गया है। आरोप है कि पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला 2022 का है। शहर की लावन्या सक्सेना ने एक संगीत कार्यक्रम के लिए गायक अदनान सामी की टीम से संपर्क किया था। इस कार्यक्रम के लिए 33 लाख रुपये के भुगतान की बात तय हुई थी। कार्यक्रम 27 सितंबर 2022 को होना तय हुआ था। अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर के अनुसार लावन्या ने एडवांस के तौर पर 17 लाख 62 हजार रुपये का भुगतान किया था। शेष राशि कार्यक्रम के बाद देना तय हुआ था।

ये भी पढ़ें- चार घंटे भटकती रही मां, नहीं मिला इलाज, फिर वीडियो बनाकर लगाई मदद की गुहार; कलेक्टर ने की कार्रवाई
विज्ञापन


कुछ दिन बाद ही गायक अदनान सामी की टीम ने तय समय का कार्यक्रम अचानक ही रद्द कर दिया और बाद में आयोजन करने की बात कही। इस पर जब लावन्या ने एडवांस के तौर पर दी गई रकम वापस मांगी तो गायक की टीम ने देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


लावन्या का आरोप है कि इस संबंध में इंदरगंज थाने में शिकायत की गई तो पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क किया। वहां से भी निराशा हाथ लगी। इसके बाद जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया गया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें