फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 18 Jun 2024 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि यह घटना करहिया थाना क्षेत्र के करहिया गांव की है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ी घटना सामने आई है। भितरवार क्षेत्र के करहिया गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरी और पेड़ के नीचे खड़े चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि इसमें एक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गांव में राजस्व अधिकारी पहुंचे हुए थे और किसानों के खेत पर सीमांकन का काम चल रहा था। राजस्व निरीक्षक और पटवारी भी मौके पर मौजूद थे। लेकिन बारिश और बिजली चमकने से पहले वह एक घर में बैठ गए और पांच किसान पेड़ के नीचे खड़े रहे। इस दौरान बिजली गिरने से यह बड़ा हादसा हो गया। मृतकों के शवों को ग्वालियर भेजा गया है और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने के दौरान इनकी हुई मौत

  • पप्पू परमार पुत्र बापू परमार उम्र 50 साल

  • कुकू तिवारी पुत्र सियाशरण तिवारी उम्र 65 साल

  • हरी सिंह कुशवाह पुत्र मान सिंह कुशवाह उम्र 30 साल

  • बल्ली कुशवाह पुत्र महाराज सिंह कुशवाह उम्र 40 साल

  • उदयभान सिंह कुशवाह पुत्र बालूलाल कुशवाह उम्र 22 साल घायल हुए
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें