फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: राहुल गांधी की टीम के नेता देवाशीष जरारिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बीएसपी से लड़ सकते हैं चुनाव

Wed, 17 Apr 2024 12:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

राहुल गांधी और कन्हैया कुमार टीम के साथी कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि जरारिया बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
देवाशीष जरारिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया ने बुधवार सुबह पार्टी कि प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वे बीएसपी की सदस्यता लेकर भिंड-दतिया लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में आ सकते हैं। बीएसपी, भिंड-दतिया लोकसभा सीट पर आज अपना उम्मीदवार घोषित करने जा रही है। कायस लगाए जा रहे हैं कि इस बार बीएसपी के प्रत्याशी देवाशीष जरारिया होंगे। यदि ऐसा हुआ तो भिंड दतिया लोकसभा सीट पर त्रिकोणी मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन




गौरतलब है कि साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने देवाशीष जरारिया को उम्मीदवार बनाया था।बीते चुनाव में देवाशीष जरारिया और भाजपा की संध्या राय के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि, देवाशीष जरारिया को दो लाख से अधिक वोटों से मात मिली थी और संध्या राय इस चुनाव में विजयी होकर दिल्ली पहुंची थी। पिछले पांच साल से देवाशीष ग्वालियर-चंबल संभाग की राजनीति करते आ रहे थे।

कांग्रेस पार्टी ने देवाशीष को लोकसभा चुनाव लड़ाई जाने को लेकर अश्वासन भी दिया था। विधानसभा चुनाव में देवाशीष जरारिया ने टिकट की मांग की थी, तब पार्टी ने उनको लोकसभा से लड़ाई जाने की बात कही थी। बीते दिनों जब कांग्रेस ने कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को उतारने का निर्णय लिया तो उनका दर्द फूट पड़ा था। फूल सिंह का टिकट होने के बाद स्वयं के साथ होने वाले छलावा को लेकर पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर लिखा था।
विज्ञापन


बताया जाता है पिछले एक सप्ताह से देवाशीष जरारिया बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय के नेताओं के संपर्क में थे। अब एक बार फिर से बीएसपी ने देवाशीष को अपना बना कर चुनावी मैदान में उतारे जाने पर मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें