फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: तेरी बेटी को मार दूंगा...धमकी देकर विवाहिता को कमरे में खींच ले गया पति का दोस्त, फिर की दरिंदगी

Wed, 23 Apr 2025 05:15 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि बेटी को मारने की धमकी देकर महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। वारदात के समय महिला अकेली थी, शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन
धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक 21 साल की विवाहिता से उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। घटना के समय विवाहिता घर में अकेली थी, जबकि उसका पति ड्यूटी पर गया था। इस दौरान उसका दोस्त घर आ गया। आरोपी ने पीड़िता की पांच महीने की बेटी को जान से मारने की धमकी दी और उसे कमरे में खींच ले गया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पति के ड्यूटी से लौटने के बाद विवाहिता ने घटना की जानकारी दी। थाने में केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुहागरात से पहले उजड़ा सुहाग, दुल्हन की विदाई के चार घंटे बाद दूल्हे की मौत, गिफ्ट लेने गया, फिर नहीं लौटा

दरअसल, शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के तिघरा रोड निवासी नवविवाहिता ने पति के साथ थाने पहुंचकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से भिंड जिले के गोहद की रहने वाली है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी, उसकी पांच महीने की एक बेटी है। उसका पति ग्वालियर की एक प्राइवेट फर्म में काम करता है। मंगलवार को वह घर पर बेटी के साथ अकेली थी, इस दौरान दोपहर के समय उसके पति का दोस्त रंजीत प्रजापति निवासी गोहद भिंड उसके घर आया। उसने रंजीत से आने का कारण पूछा तो उसने कहा कि ऐसे ही मिलने आया हूं। पति का दोस्त होने के कारण उसने उसे घर में आने दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  BJP विधायक से कांग्रेसी बोला- तकलीफ के अलावा आपने क्या दिया, MLA ने कहा- पता करो; फिर उठा ले गई पुलिस
विज्ञापन


इसी बीच उसकी बच्ची रोने लगी तो वह उसे सुलाने के लिए कमरे में चली गई। कुछ देर बाद वह बाहर आई तो रंजीत उसे खींचकर दूसरे कमरे में ले जाने लगा। विरोध करने पर वह बेटी को मारने की धमकी देने लगा। इससे वह गई, इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी देकर चला गया।

ये भी पढ़ें: आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?

शाम को पति के वापस लौटने पर महिला ने उसे घटना की जानकारी दी। पति उसे लेकर जनकगंज थाना पहुंचा आरोपी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रंजीत प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें