फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: केंद्रीय मंत्री सिंधिया के बेटे महाआर्यमन कोरोना संक्रमित, ग्वालियर में एक्टिव मरीजों की संख्या 16 हुई

Thu, 13 Apr 2023 10:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें ग्वालियर के जयविलास पैलेस स्थित उनके निवास में होम आइसोलेट किया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है और रोज दर्जनोभर कोरोना के मरीज सामने आ रहे है और ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। बताया जा रहा है महाआर्यमन सिंधिया को जय विलास पैलेस में ही आइसोलेट किया गया है और डॉक्टरों की टीम निगरानी करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


साथ ही महाआर्यमन सिंधिया के संपर्क में जो भी आया है उनको भी कोरोना रेस्ट के लिए कहा गया है। वही महाआर्यमन सिंधिया कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है महाआर्यमन सिंधिया पिछले एक सप्ताह से खांसी गले में खराश के साथ-साथ बुखार से पीड़ित हैं। उसके बाद उन्होंने ग्वालियर में आकर कोरोना की जांच कराई तो पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें सिंधिया के महल जय विलास पैलेस में ही आइसोलेट किया गया है।

वहीं, महाआर्यमन सिंधिया के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अभी हाल में ही उनके चंबल अंचल में कार्यक्रम थे और जिसके चलते वह ग्वालियर आए हुए थे, लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें