फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: दिन का पारा 43 डिग्री तक पहुंचा, 15 अप्रैल के बाद फिर करवट लेगा मौसम

Wed, 12 Apr 2023 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather News Today : 15 अप्रैल तक तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। एक-दो दिन में लू भरी गर्म हवाएं परेशान करने लगेंगी। हालांकि 15 अप्रैल के बाद एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। तापमान में लगातार उछाल है। बादल पूरी तरह छंट चुके हैं। धूप सीधी पड़ने से गर्मी बढ़ी है। राजगढ़ में दिन का पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल तक तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। एक-दो दिन में लू भरी गर्म हवाएं परेशान करने लगेंगी। हालांकि 15 अप्रैल के बाद एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तामपान में सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राजगढ़ में पारा 43 डिग्री तक दर्ज किया गया। दस जिलों में अधिकतम तामपान 40 डिग्री के ऊपर ही दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी होगी। 

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो तापमान में उछाल दर्ज किया गया। कहीं-कहीं दिन का पारा तीन डिग्री से ज्यादा तो रात का पारा 2 डिग्री से ज्यादा चढ़ा है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। वहीं सबसे गर्म रात सागर में दर्ज की गई। 
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म दिन वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान बीते दिन से तुलना
राजगढ़ 43 +0.5
दमोह 41.5 +1.5
खजुराहो 41.4 +1
नर्मदापुरम 40.8 +0.1
गुना 40.5 +1

प्रदेश में सबसे गर्म रात वाले शहर
शहर  न्यूनतम तापमान बीते दिन से तुलना
सागर 25 +2.9
नर्मदापुरम 23.8 +0.5
इंदौर 22.7 -0.5
रतलाम 22.5 -0.1
भोपाल 22.2 +0.6

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो मौसम प्रणालियां मौजूद हैं, लेकिन इनका मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। अरब सागर और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर आ गया है। इसके अतिरिक्त पूर्वी राजस्थान से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन दो मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर असर नहीं पड़ रहा है। इस वजह से वातावरण से नमी कम होने लगी है। मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान बढ़ रहा है। तापमान में बढ़ोतरी का दौर 15 अप्रैल तक बना रहने की संभावना है। 15 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से वातावरण में कुछ नमी आ सकती है। इससे बादल छाने के कारण दिन के तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें