फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत : ग्वालियर में 60 साल की वृद्धा से दुष्कर्म, पीड़िता बोली- तेरी मां जैसी हूं, तो दरिंदे ने बाइक से कुचले पैर

Thu, 25 Mar 2021 04:21 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

  • पीड़िता का दर्द : मैंने कहा- तेरी मां जैसी हूं, फिर भी नोंचता रहा दरिंदा
  • महिला ने थाने जाकर शिकायत करने दी धमकी, तो जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन
रेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैवानियत की एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। ग्वालियर के गिरवाई इलाके में 60 साल की एक वृद्धा के साथ 38 वर्षीय हलवाई ने दरिंदगी की। जब पीड़िता ने कहा कि मैं तेजी मां जैसी हूं, तो दरिंदे ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और बाइक से पैर कुचल दिए। 

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला हलवाई के साथ पूड़ी बेलने और सब्जी काटने के लिए जाती थी। मंगलवार दोपहर में हलवाई दिलीप पाल आपागंज स्थित वृद्धा के घर पहुंचा। उसे काम दिलाने का झांसा देकर गिरवाई ले गया।यहां भगवानपुरा इलाके में उसने वृद्धा को झाड़ियों में ले जाकर दरिंदगी की, महिला रोती रही, चिल्लाती रही, लेकिन उस दरिंदे ने बुजुर्ग महिला की एक ना सुनी। महिला ने जब कि मैं तेरी मां जैसी हूं, तो आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने के लिए चाकू से जांघ पर वार किए।

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला ने थाने जाकर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, दरिंदा फिर भी नहीं माना। बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर बाइक से वृद्धा के पैर कुचल दिए ताकि उसकी मौत हो जाए और यह सड़क हादसा नजर आए।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया कि महिला को मरा समझकर आरोपी भाग गए। मंगलवार पूरी रात वृद्धा झाड़ियों में पड़ी रही। सुबह वहां से गुजर रहे युवकों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें