फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कोर कमेटी की बैठक छोड़कर दिल्ली क्यों निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया, जानिए इसकी असली वजह

Tue, 08 Nov 2022 06:50 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कोर कमेटी की बैठक छोड़ने के पीछे सिंधिया ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया लेकिन राजनीतिक जानकार इसके पीछे कुछ और ही वजह मानते हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो अभय चौधरी को ग्वालियर जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर सिंधिया नाराज हैं।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर की गुटबाजी से भाजपा परेशान नजर आ रही है। यह दोनों दिग्गज नेता अपने-अपने वर्चस्व को कायम करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी का नजारा मंगलवार को भोपाल में देखने को मिला। 

विज्ञापन

कोर कमेटी की बैठक में ग्वालियर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी को लेकर आपत्ति जताई गई और इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इस वजह से वह बैठक से निकल गए लेकिन राजनीतिक सियासत में कुछ और ही हलचल है। कहा जा रहा है कि सिंधिया ग्वालियर जिला अध्यक्ष को लेकर आपत्ति दर्ज कर रहे हैं क्योंकि जिला अध्यक्ष अभय चौधरी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुट के माने जाते हैं।


बता दें कि मंगलवार को भोपाल में कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला अध्यक्षों को बदलने जाने का मुद्दा उठा था। सूत्रों की माने तो अभी हाल में ही ग्वालियर के जिला अध्यक्ष को बदलकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गुट के माने जाने वाले अभय चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गुट के किसी को ग्वालियर में जिला अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। इससे पहले ही संगठन में काफी मजबूत मानी जाने वाले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने गुट के अभय चौधरी को ग्वालियर का जिला अध्यक्ष बनवा दिया। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया आमने-सामने हैं।

विज्ञापन

भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अभय चौधरी चौथी बार ग्वालियर के जिला अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वे तीन बार ग्वालियर के बीजेपी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गुट के हैं। अभय चौधरी तोमर को अपना राजनीतिक गुरु भी मानते हैं। इसलिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार जिला अध्यक्ष पर आपत्ति दर्ज कर रहे हैं।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते हैं कि ग्वालियर का जिला अध्यक्ष उनका समर्थक ही बने क्योंकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आगामी लोकसभा का चुनाव ग्वालियर से लड़ने का मन बना चुके हैं। यही कारण है कि इस समय वह ग्वालियर में सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं ग्वालियर में वे अपने अलावा किसी बड़े नेता को नहीं आने दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव तक सिंधिया खुद को ग्वालियर में मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें