फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर के योग थेरेपिस्ट प्रबल कुशवाह की चीन में रहस्यमयी ढंग से मौत, सरकार से मदद की गुहार

Tue, 26 Dec 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के योग थेरेपिस्ट प्रबल कुशवाह की चीन में रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई है। वहीं, परिजनों ने शव को लाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
योग थेरेपिस्ट प्रबल कुशवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के योग थेरेपिस्ट प्रबल कुशवाह की चीन में रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई है। मार्च 2022 में एक चीनी युवती और एक अन्य मित्र के साथ वह चीन गया था। योग थेरेपिस्ट प्रबल चीन में योग सिखाता था और प्रदर्शन भी करता था। 20 दिसंबर 2023 से उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद परिजनों ने जब वहां के राजदूत से संपर्क साधा तो बताया गया कि उसकी मौत हो गई।साथ ही सुसाइड की आशंका जताई। इधर, परिजनों ने उसकी महिला और पुरुष मित्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बेटे का शव लाने के लिए उसके परिजन परेशान हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके साथियों ने उसे जहर देकर फांसी पर लटकाया है। परिजनों का कहना है कि प्रबल ने कुछ दिन पहले पैसों के लेन-देन को लेकर ऑनर और उसके बीच झगड़ा होना बताया था, जिसके बाद इस घटना का होना सुसाइड नहीं, बल्कि उसके ऑनरों द्वारा हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया। माधौगंज थाना क्षेत्र के रॉक्सी पुल निवासी सुरेन्द्र कुशवाह टैक्सी चालक हैं, उनका इकलौता बेटा प्रबल कुशवाह पेशे से योग थेरिपिस्ट था। फरवरी 2022 में प्रबल को चाइना के बीजिंग से योग सेंटर में नौकरी के लिए ऑफर मिला था। इस ऑफर को अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट मानकर प्रबल नौकरी के लिए चाइना चला गया था।

प्रबल के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आवेदन भेजकर बेटे का शव भारत मंगवाने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही परिजनों ने भारतीय दूतावास से प्रबल की मौत पर चाइना सरकार से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। युवक की मौत के बाद भारतीय दूतावास और मृतक के परिजनों के बीच संपर्क हुआ है, जिसमें दूतावास ने प्रबल का शव इंडिया आने के लिए 40 से 45 दिन का समय लगना बताया है। वहीं, मौत के मामले में दूतावास द्वारा प्रबल का फांसी पर लटका पाया जाना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें