फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

Thu, 23 Jun 2022 06:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

माधवगंज थाना इलाके की पीतमपुर कॉलोनी के घर पर बदमाशों ने जमकर गोलियां चलाईं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर इनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
फायरिंग की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार संहिता लगी होने के बावजूद ग्वालियर में आए दिन बदमाशों द्वारा लूटपाट और फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। फायरिंग की एक और घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बदमाश एक घर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह वीडियो माधव गंज थाना इलाके की पीतमपुर कॉलोनी का बताया जा रहा है। वीडियो में आधा दर्जन बदमाश कॉलोनी में पहुंचे और एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक माधवगंज थाना इलाके की पीतमपुर कॉलोनी में रहने वाला रवि अपने घर पर था और इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन बदमाश उसके घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते इन बदमाशों ने अवैध कट्टे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। उसी दौरान यह युवक अपने घर में घुस गया और अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा ली। बाहर आधा दर्जन बदमाश लगातार गोलियां चलाते रहे। कुछ बदमाशों ने घर पर पत्थर भी फेंके।
विज्ञापन


यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर इन बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें