फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी शुक्ला का कारनामा: लोगों का बैंक अकाउंट खुलवाकर किराए के खाते में मंगवाती थी ठगी का पैसा, अब गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2024 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। ऑनलाइन ठगी करने वालों को किराए पर अकाउंट देने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। महिला गरीब, मजदूर वर्ग को ऑनलाइन गेम एप का पैसा खाते में आने का झांसा देकर यह अकाउंट ओपन कराती थी।
विज्ञापन
शिवानी शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले को किराए पर बैंक अकाउंट उपलब्ध करने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। शातिर महिला के घर से पुलिस ने बैंक की दर्जनों पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद की है।

विज्ञापन


बता दें कि शातिर महिला गरीब और मजदूर वर्ग को तलाश कर ऑनलाइन गेम एप का पैसा खाते में आने का झांसा देकर यह अकाउंट ओपन कराती थी। इसके बाद उनकी पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लेती थी। जहां अकाउंट का उसे दो हजार रुपये मासिक किराया मिलता था। वहीं, पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुट गई है।

दरअसल, ग्वालियर क्राइम ब्रांच थाना पुलिस को कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोगों के खातों का उपयोग ठगी की कमाई रकम को खुर्द-बुर्द करने के लिए किया जा रहा है। कुछ लोगों ने हाल ही में यह भी बताया कि उनके खाते बैंक ब्लॉक किए हैं। पता लगा है कि उसमें काफी ट्रांजेक्शन हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जब पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि जो खाता धारक पुलिस तक पहुंचे हैं, उन सभी के अकाउंट रमटापुरा की रहने वाली शिवानी शुक्ला ने खुलवाए हैं।
विज्ञापन


इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच की टीम उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो उसके घर से लगभग 15 अलग-अलग बैंक की पासबुक और एटीएम कार्ड मिले हैं। जो अलग-अलग लोगों के नाम के थे।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला डबरा की रहने वाली है और कुछ माह पूर्व ग्वालियर आई है। इसी बीच उसकी मुलाकात एक युवक से हुई और उसने खाते खुलवाकर देने पर प्रत्येक खाते पर दो हजार रुपये देने का झांसा दिया था। उसके बाद से महिला ने गरीब लोगों को गेम का पैसा आने की कहकर उनके दस्तावेज लिए और उनसे खाते खुलवाकर, सिम निकलवाई और ऑनलाइन ठगी की वारदात करने वाले ठगो को देती थी। 

पकड़ी गई महिला ठग से पूछताछ कर क्राइम ब्रांच इस गिरोह के सदस्यों की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ में लग गई है। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि एक ठग दतिया का रहने वाला है। फिलहाल, क्राइम ब्रांच पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें