फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सिरफिरे आशिक का गर्लफ्रेंड ने नंबर किया ब्लॉक, फिर क्या…स्कूटी सहित सात गाड़ियों में लगा दी आग

Sat, 14 Sep 2024 12:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP: गर्लफ्रेंड ने नंबर ब्लॉक किया तो सिरफिरे आशिक ने आग लगा दी, जिसमें गर्लफ्रेंड की स्कूटी सहित सात गाड़ियां जलकर खाक हो गई। फिलहाल सिरफिरे प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिरफिरे आशिक ने पुलिस को बताया कि वह गर्लफ्रेंड को सबक सिखाना चाहता था।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में अनोखा मामला सामने आया है। यहां जीवाजी विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राजकमल अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में एक सिरफिरे आशिक ने आग लगा दी थी। जिसमें गर्लफ्रेंड की स्कूटी सहित सात गाड़ियां चलकर खाक हो गई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में कार से एक युवक निकलकर पेट्रोल की बोतल लेकर गाड़ियों में आग लगाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसका कहना है कि अपार्टमेंट में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया है। वह उससे बात नहीं कर रही थी, इसलिए गर्लफ्रेंड की अकड़ निकालने के लिए उसने पार्किंग में खड़ी गर्लफ्रेंड की गाड़ी को जलाना चाहता था, लेकिन आग इतनी भड़क गई कि अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें