ग्वालियर जिले के एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, लोग उस वीडियो की सराहा भी रहे हैं, यह वीडियो पुलिस के हूटर यानी सायरन से जुड़ा हुआ है, जिसमें एसडीओपी अलग ही अंदाज में हूटर की हूँ...हूँ...हूँ कि आवाज के वास्तविक अर्थ को बता रहे हैं। क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान एक राहगीर ने हूटर की आवाज का मतलब पूछा था, जिस पर एसडीओपी ने बताय था किपुलिस के हूटर का मतलब होता है कि "मैं पुलिस वाला हूँ" "मैं ड्यूटी पर तैनात हूँ" "में पुलिस वाला रात्रि में जाग रहा हूँ"।
हूटर बजाने की वजह
आपने भी रात के वक्त गश्त करती हुई पुलिस को उनके वाहनों पर लगे हूटर की आवाज के साथ खूब सुना होगा, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह हूटर क्यों बजाया जाता है और उसमें हूं.. हू.. हूं.. की आवाज का वास्तविकअर्थ और मैसेज क्या है? इस सवाल का जवाब एसडीओपी ने बहुत सरल अंदाज में समझाते हुए बताया कि हूटर के जरिए पुलिस वाला कहता है कि "मैं पुलिस वाला हूं मैं ड्यूटी पर तैनात हूं मैं तुम्हारे लिए जाग रहा हूं, एसडीओपी का यह वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। गौरतलब है कि लोग पुलिसकर्मी के काम को समझें और अपराध रोकने में जागरूक हो इसको लेकर ही उन्होंने नाइट गश्त के दौरान सरल और सहज तरीके से हूटर की आवाज के मैसेज को समझाया है।