फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: दामाद ने ससुराल वालों को दी जान से मारने की धमकी, बीच चौराहे पर ससुरालीजनों ने की जमकर पिटाई

Sat, 15 Apr 2023 05:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दामाद द्वारा ससुराल वालों को धमकी देना महंगा पड़ गया। ससुरालीजनों ने दामाद को पकड़कर बीच चौराहे पर जमकर पिटाई की। दामाद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उसके बाद दामाद की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल वालों के छह सदस्यों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बीच चौराहे पर दामाद को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल का रहने वाला इमरान अपनी ससुराल ग्वालियर जिले में आया हुआ था। इमरान और उसकी पत्नी के बीच तलाक का मामला चल रहा है। इसी को लेकर इमरान ग्वालियर आया हुआ था। दोनों को कोर्ट में बुलाया गया था, पत्नी के साथ उसके परिजन भी कोर्ट में पहुंच गए।

विज्ञापन


बता दें कि जब इमरान ने देखा कि उसकी पत्नी के साथ परिवार के लोग भी आए हुए हैं, इसे देखकर इमरान गुस्से में लाल हो गया। उसके बाद कोर्ट से निकलकर इमरान ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी दे डाली। धमकी के बाद ससुराल वाले गुस्से में लाल हो गए और उसके बाद दामाद की बीच सड़क पर जमकर पिटाई करने लगे। 

दामाद इमरान की पत्नी और ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की और उसे पकड़कर लात घूसे चलाए। यह देखकर फूलबाग चौराहे पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई और राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इमरान की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने छह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें