फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: हेलमेट चेकिंग के दौरान बाइकसवार ने मुंह पर फेंके पैसे, लेडी सुबेदार ने जड़े थप्पड़

Tue, 11 Oct 2022 02:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में चेकिंग चल रही थी। एक बाइक सवार ने चालानी कार्यवाही के दौरान पैसे फेंककर दिए तो महिला सुबेदार ने उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। 
विज्ञापन
ग्वालियर में महिला सुबेदार ने बाइक सवार पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलमेट को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकार ने सख्ती बरती है। जगह-जगह चेकिंग चल रही है। इस दौरान ग्वालियर की महिला सुबेदार की दबंगई चर्चा में आ गई है। हुआ यूं कि चेतावनी के बाद भी जो लोग हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। ऐसे में सड़कों पर उतरी पुलिस चालानी कार्यवाही कर रही है। ग्वालियर में एक लेडी सुबेदार का एक वीडियो वायरल हो गया है। बताया जाता है कि हेलमेट न पहनने की वजह से रोके गए एक बाइक सवार ने महिला सुबेदार पर 500 रुपये का नोट फेंका। इस पर सुबेदार को गुस्सा आ गया। उन्होंने उस बाइक सवार को थप्पड़ मार दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में हेलमेट को लेकर सख्ती बरती जा रही है। ग्वालियर में भी हेलमेट चेकिंग का अभियान चल रहा है। इसी को लेकर गांधी रोड पर सुबेदार सोनम पाराशर ट्रैफिक जवानों के साथ चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सोनम पाराशर ने एक बाइक सवार को हेलमेट न लगाने की वजह से पकड़ा। बाइक को रोकने पर वह व्यक्ति सुबेदार से बहस करने लगा। उसके बाद उसने अपनी जेब से 500 रुपये निकालकर सोनम के मुंह पर फेंक दिया। बाइक सवार की इस हरकत से लेडी सुबेदार को गुस्सा आ गया। उसके बाद उसने युवक को थप्पड़ मार दिया।
 



बाइक सवार की इस हरकत के बाद सुबेदार सोनम पाराशर गुस्से में आगबबूला हो गई। उसने बाइक सवार में दो-तीन थप्पड़ मार दिए। जब मामला बढ़ गया तो मौके पर मौजूद ट्रैफिक हवलदारों ने बीचबचाव किया और मामले को शांत कराया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर एसएसपी अमित सांघी का कहना है वायरल वीडियो अभी मेरे पास नहीं आया है। वीडियो देखने के बाद जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें