फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: नशे के लिए मां से रुपये की डिमांड नहीं हुई पूरी, बुजुर्ग पर बेटे ने किया प्राण घातक हमला

Tue, 09 Apr 2024 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

नशे के लिए मां से रुपये की डिमांड पूरी नहीं हुई। ऐसे में बुजुर्ग मां पर कलयुगी बेटे ने प्राण घातक हमला कर दिया।
विज्ञापन
निरंजन शर्मा, ASP ग्वालियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर आज से पूरे देश में मां की आराधना का पर्व नवरात्र शुरू हुए हैं। वहीं, ग्वालियर में रहने वाली एक बुजुर्ग मां पर उसके कलयुगी बेटे ने प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया है। बुजुर्ग मां को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जबकि आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ग्वालियर शहर के लोहिया बाजार गुब्बारा फाटक के पास रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कौशल्या राठौर अपने बेटे मनोज राठौर के साथ रहती हैं। जबकि उनके पति का देहांत हो चुका है और बेटा मनोज आदतन नशेड़ी है। मनोज ने बीते रोज नशे के लिए अपनी मां से रुपये की डिमांड की, लेकिन मां ने डिमांड पूरी नहीं की तो आरोपी मनोज ने अपनी मां के साथ हाथापाई करते हुए लोहे की रॉड सिर पर दे मारी।

खून से लथपथ बुजुर्ग महिला को देख पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बुजुर्ग को अस्पताल भी पहुंचा, जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी मनोज नशा करने का आदी है, उसके खिलाफ शहर के अन्य थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, मां के ऊपर प्राण घातक हमला करने के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें