फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: दोस्त की जगह 10वीं के चार पेपर दे चुका था फर्जी परीक्षार्थी, पांचवां पेपर देते पकड़ा गया

Fri, 23 Feb 2024 02:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

फर्जी परीक्षार्थी जब पांचवां पेपर दे रहा था, उसी दौरान संभागीय टीम निरीक्षण करने के लिए पहुंची। निरीक्षण के दौरान जब फर्जी युवक की उम्र ज्यादा दिखाई और उसके बाद उससे पूछताछ की तो मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 10वीं परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा है। यह परीक्षार्थी चार पेपर दे चुका है, जब वो पांचवां पेपर दे रहा था उसी दौरान उसे पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि शहर के सेबीएस स्कूल में ये संजय पाल नाम का फर्जी परीक्षार्थी जब पांचवां पेपर दे रहा था, उसी दौरान संभागीय टीम निरीक्षण करने के लिए पहुंची। निरीक्षण के दौरान जब फर्जी युवक की उम्र ज्यादा दिखाई और उसके बाद उससे पूछताछ की तो मामला उजागर हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने फर्जी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन


बता दें हरिओम कान्वेंट स्कूल के छात्र का परीक्षा केंद्र सीबीएस कान्वेंट स्कूल में था। इसी स्कूल में 19 साल का फर्जी परीक्षार्थी संजय पाल अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा था। पेपर के दौरान जब अधिकारियों को संदेह हुआ तो उसके बाद पूछताछ की और दस्तावेजों को चेक किया तो छात्र की उम्र 17 साल मिली। 

अधिकारियों ने एप के जरिए फोटो का मिलान किया तो ये फर्जी परीक्षार्थी पकड़ में आ गया। अधिकारियों ने जब कड़ाई से पूछा कि तो उसने कबूल किया कि वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा है। उसने बताया कि उसका दोस्त बीमार है इसलिए वह परीक्षा देने के लिए आया है।
विज्ञापन


वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने बताया है कि यह फर्जी परीक्षार्थी पिछले चार पेपर दे चुका है। ये पांचवां पेपर देने के लिए आया हुआ था। उन्होंने कहा है कि अधिकारियों की इस पर नजर क्यों नहीं पड़ी। इसका भी जवाब संबंधित अधिकारियों से मांगा है। वहीं फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ केंद्राध्यक्ष की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें