फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: सड़क पर आई कांग्रेस की गुटबाजी, पूर्व मंत्री के सामने भिड़े युवा नेता, गाली-गलौज कर गाड़ियां फोड़ी

Wed, 05 Jul 2023 01:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पूर्व मंत्री और राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे। इस दौरान ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर स्वागत के दौरान अपना-अपना वर्चस्व दिखाने को लेकर कांग्रेस नेताओं के दो गुटों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
आपस में भिड़े कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस की गुटबाजी सड़कों पर आ गई है। यही कारण है कि आज पूर्व मंत्रियों के सामने कांग्रेसी युवा नेता और उनके समर्थकों के बीच जमकर गाली-गलौज मारपीट हुई। इसके साथ ही इस लड़ाई के दौरान कांग्रेसी युवा नेताओं के समर्थकों ने गाड़ियां फोड़ी। सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, लाखन सिंह यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह यादव मौके पर पहुंचे और इस विवाद को शांत कराया। वहीं, इस मामले में पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री और राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी उनके स्वागत करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्वागत के दौरान अपना अपना वर्चस्व दिखाने को लेकर कांग्रेस नेताओं के दो गुटों में विवाद हो गया और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सामने ही रेलवे स्टेशन पर दोनों ही गुटों में धक्का-मुक्की भी हुई। यह विवाद पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे युवा नेता संजय सिंह यादव के समर्थक और दूसरा युवा नेता माटु यादव के समर्थकों के बीच हुआ है। जिसके बाद दोनों ही गुटों के नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ स्टेशन से चले गए। बाद में एक निजी होटल में पहुंचे जहां पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह रुके हुए थे। दोनों ही गुटों में विवाद इतना बड़ गया कि कांग्रेस पार्षद माटु यादव के समर्थक ने होटल के बाहर गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे और हॉकी लहराना शुरू कर दिए और होटल के बाहर खड़ी कांग्रेस नेता संजय यादव की फॉर्च्यूनर गाड़ी को पार्षद माटू यादव के समर्थकों ने तोड़फोड़ कर दी। संजय यादव पूर्व मंत्री भितरवार से कांग्रेस विधायक लाखन सिंह के भतीजे हैं और वह मुरैना जिले की जौरा विधानसभा से टिकट के लिए अपनी दावेदारी कर रहे हैं। 

वहीं, जब इस घटना की जानकारी होटल में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक लाखन सिंह और मध्यप्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को मिली तो वह मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की पर हंगामा कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी एक नहीं सुनी। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया। फिलहाल दोनों ही पक्षों की तरफ से किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस को दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा है कि स्वागत के दौरान धक्का-मुक्की हुई थी और उसके बाद बार-बार उन्हें समझाया गया, लेकिन अफसोस की बात यह है कि उन्हें समझाया गया इसके बावजूद भी यह नहीं माने। ऐसा नहीं होना चाहिए था यह पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें