फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: छह से अधिक बदमाशों ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस जुटा रही है जानकारी

Wed, 31 May 2023 01:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आधा दर्जन बदमाश एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है और जानकारी जुटा रही है। 
 
विज्ञापन
ग्वालियर में सरेराह युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्जनों बदमाशों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में बीच सड़क पर एक दर्जन से अधिक बदमाश एक युवक को बुरी तरह लात-घूंसों और डंडों से मारते दिख रहे हैं। युवकों की मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया है। अब पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


यह वायरल वीडियो शहर के विश्वविद्यालय थाना इलाके के कोर्ट रोड का है। मारपीट के पीछे आपसी पुराना विवाद है। इस कारण आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक को लाठी और डंडों से जमकर पीटा है। पहले इन बदमाशों ने युवक को बीच सड़क पर रोका। उसके बाद जमकर गाली-गलौज देने लगे। जब मामला बढ़ गया तो सभी ने घेरकर इस युवक को लात-घूंसे और बेल्ट से पीटा। यह वीडियो कार में सवार एक राहगीर ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। 

पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत
इस मामले में थाना प्रभारी मनीष धाकड़ का कहना है कि कुछ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ बदमाश युवक को बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं।  वीडियो के आधार पर बदमाशों को तलाश रहे हैं। अब तक किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। 
विज्ञापन


मारपीट के वीडियो हो गए हैं आम
ग्वालियर जिले में सोशल मीडिया पर मारपीट और फायरिंग के वीडियो पिछले कुछ समय से वायरल हो रहे हैं। कुछ दिन पहले कुछ बदमाशों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा और वीडियो वायरल किया था। उसमें तो युवक बेहोश सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें