फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तिरुपति के लड्डुओं में ग्वालियर की मिलावट, CBI ने दाल बाजार के तेल और घी कारोबारियों को किया तलब

Sun, 20 Apr 2025 12:28 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

देश के सबसे चर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद की जांच अब ग्वालियर तक पहुंच गई है। इस मामले में CBI और SIT की चार सदस्यीय टीम ग्वालियर के दाल बाजार पहुंची है, जहां उन्होंने तेल और घी व्यापारियों से पूछताछ की और नोटिस देकर तलब किया।
विज्ञापन
प्रसाद के लड्डू मिलावट की जांच के लिए CBI और SIT की जांच टीम पहुंची ग्वालियर। (सांकेतिक तस्वीर)) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे चर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बीयुक्त तेल और घी मिलाने के तार ग्वालियर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर दक्षिण भारत से CBI और SIT की जांच टीम ग्वालियर पहुंची है। बताया जा रहा है कि इस जांच में चार सदस्य हैं और वह सबसे पहले ग्वालियर के दाल बाजार में स्थित कारोबारियों के पास पहुंचे, जब इस बात की सूचना का पता लगा तो हड़कंप मच गया। सीबीआई की ये चार सदस्यीय टीम ने दाल बाजार के कुछ तेल और घी कारोबारी को नोटिस देकर तलब किया है।

विज्ञापन


बता दें कि सीबीआई और एसआईटी टीम दो दिन से ग्वालियर में है। कुछ व्यापारी सीबीआई की एसआईटी के बुलाने पर भी नहीं आए तो इंदरगंज थाना पुलिस की मदद से उनको थाने लाकर पूछताछ की गई है। सीबीआई के ग्वालियर आने के बाद से दाल बाजार में कई फर्म के दफ्तर तक नहीं खुले हैं। कुछ खुले हैं तो वहां के मालिक लापता हैं।
 

ये भी पढ़ें- कटनी में बच्चों को शराब पिलाने के मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस नेता ने NCPCR में की शिक्षक की शिकायत

विज्ञापन


दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक जांच
तिरुपति बालाजी प्रसाद कांड में सीबीआई दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक कार्रवाई कर रही है। दो दिन से सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की एसआईटी ग्वालियर के दाल बाजार के आसपास डेरा जमाए हुए है। पता लगा है कि सीबीआई सीपी ट्रेडिंग कंपनी मैना वाली गली के नितिन अग्रवाल उर्फ मोनू, व्यापारी मोहित अग्रवाल, अजीत कुमार राकेश कुमार के वारंट लेकर आई है। इन सभी कारोबारियों का घी और तेल का व्यवसाय है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हिंसा के बाद सानोधा गांव में तनावपूर्ण माहौल, ग्वालियर में मिले युवक-युवती को लाने रवाना हुई पुलिस

अभी जारी रहेग छानबीन
दक्षिण भारत से आई सीबीआई टीम ने पहले दिन कुछ व्यापारियों को नोटिस देकर तलब किया था, लेकिन व्यापारी डर के चलते नहीं पहुंचे। अपने प्रतिष्ठान से गायब भी हो गए। इस पर सीबीआई ने ग्वालियर के इंदरगंज सर्कल के सीएसपी रोबिन जैन और कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा से संपर्क कर मदद के लिए कहा। जिस पर इंदरगंज थाना और कोतवाली थाना पुलिस की मदद से इन व्यापारियों को सीबीआई के सामने पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ग्वालियर में अभी दो से तीन दिन और छानबीन करेगी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए वह अपने साथ भी ले जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें