फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: घर से बाहर खेल रहे थे मासूम भाई-बहन, बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब गए

Thu, 11 Jul 2024 05:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में पांच और तीन साल के मासूम बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। मामला बुधवार रात का है। कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बना रहे ठेकेदार ने पानी के लिए गड्ढा खोदा था, जिसमें मासूम गिरे हैं।  
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में घर से बाहर खेलने निकले दो मासूम भाई-बहन की बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बुधवार शाम को दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जब काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजन उन्हें तलाशते हुए कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल के पास पहुंचे। बच्चों के शव गड्ढे में उतरा रहे थे।

विज्ञापन


ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान के पास 40 वर्षीय सोनू शाह अपनी पत्नी के साथ रहता है। उनके दो बच्चे थे। पांच वर्षीय बेटा सेजू खान और तीन साल की बेटी नैनू की हादसे में मौत हुई है। सोनू शाह का बेटा सेजू अपनी छोटी बहन नैनू के साथ घर से बाहर खेलने गया हुआ था। वह खेलते-खेलते कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। जब दोनों बच्चे काफी देर तक घर लौटकर नहीं आए तो परिजनों ने तलाश की। उनके शव पानी से भरे गड्ढे में मिले। मोहना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।दोनों मासूम बच्चों के शव को गड्ढे से निकलवाकर पीएम के लिए भेजा गया।

बाउंड्री वॉल बनाने के लिए खोदा था गड्ढा
पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि कब्रिस्तान की टूटी हुई बाउंड्रीवॉल को दोबारा बनवाने के लिए एक ठेकेदार को ठेका दिया था। बाउंड्री बनवाने के लिए पानी की जरूरत थी, इसलिए ठेकेदार ने बाउंड्री वॉल के पीछे एक गड्ढा खुदवा दिया था। इसमें बरसात का पानी भर गया था। पानी से भरे गड्ढे में बच्चे खेलते खेलते गिर गए थे। इस कारण उनकी मौत हो गई। मोहना थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें