फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Thu, 11 Jul 2024 03:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार के थे और ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
हादसे के बाद ऑटो की हालत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के तहत भिंड रोड पर गुरुवार को भीषण हादसा देखने को मिला। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मरने वालों में पति, पत्नी, बेटा व भतीजी शामिल है। 
विज्ञापन


बता दें कि बानमोर निवासी 52 वर्षीय नरेश वाल्मीकि अपनी पत्नी 45 वर्षीय ऊषा, बेटे राहुल, भतीजी अंकिता व भतीजे अजय के साथ मालनपुर में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने गए थे। गुरुवार सुबह नरेश अपने परिवार के साथ मालनपुर से बानमोर ऑटो से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ऑटो को भतीजा अजय चला रहा था। जब वे महाराजपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में बैठे नरेश, ऊषा, राहुल व अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चला रहा अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलने पर महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए मोर्चरी भेजा और घायल अजय को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के स्वजनों को बानमोर भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें