फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: सिंधिया फैंस क्लब का फेसबुक पेज हैक कर डाले विवादित फोटो और वीडियो, दो साल पहले भी हुई थी ऐसी हरकत

Fri, 15 Sep 2023 06:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया फैंस क्लब नामक फेसबुक पेज हैक होने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात फेसबुक पेज को हैकर्स ने हैक कर लिया। हैकर्स ने इस पेज पर कुछ पुराने फोटो व वीडियो भी पोस्ट किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
facebook hack
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोशल मीडिया अकाउंट हमेशा हैकर्स के निशाने पर रहता है। गुरुवार रात फेसबुक पेज को हैकर्स ने हैक कर लिया। हैकर्स ने इस पेज पर कुछ पुराने फोटो व वीडियो भी पोस्ट किए. इसकी सूचना तुरंत पुलिस की साइबर सेल को दी गई।  कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में फेसबुक पेज को रिकवर कर लिया गया। साइबर सेल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिंधिया के फेसबुक पेज को हैकर्स ने दो साल पहले भी हैक किया था। अब दूसरी बार सिंधिया के फेसबुक पेज को हैक किया गया है। सिंधिया की सोशल मीडिया का काम देख रही टीम काफी सतर्क रहती है, लेकिन उन्हें पता नहीं चला कि ये पेज कैसे और कब हैक कर लिया गया। जैसे ही उस पर विवादास्पद सामग्री देखी तो पूरी टीम सक्रिय हो गई।

ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया है कि सिंधिया फैंस क्लब नाम के फेसबुक पेज को हैक करने की शिकायत मिली थी। इस फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो डालने की बात सामने आई थी। इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। साइबर टीम जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों तक हम पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें