फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: नकाबपोशों ने पहले हवा में लहराए देशी कट्टे, फिर दाग दीं गोलियां; विरोध में बाजार बंद

Mon, 24 Nov 2025 07:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

बाइक सवार नकाबपोशों ने मुरार इलाके के सदर बाजार में सर्राफा कारोबारी को निशान बनाते हुए दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और विरोध जताया। 
 
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के उपनगर मुरार के सदर बाजार में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नकाबपोश बाइक सवार बाजार में पहुंचे। पहले बदमाशों ने हवा में पिस्तौल और कट्टे लहराए। फिर दुकान के सामने  ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश दुकान में भी घुस गए। बदमाशों ने  सर्राफा कारोबारी महावीर जैन की दुकान को निशाना बनाया।  इस फायरिंग में चार गोलियां महावीर जैन की दुकान में लगीं, जबकि तीन से चार गोलियां आसपास की दुकानों में जा लगीं। एक बदमाश दुकान के अंदर घुस गया और फायरिंग करने लगा। एक व्यक्ति ने कुर्सी अड़ाकर अपनी जान बचाई। अचानक हुई गोलीबारी से पूरा बाजार दहशत में आ गया। 

विज्ञापन


घटना के बाद व्यापारी डर के चलते अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह, एसपी अनु बेनीवाल समेत करीब 50 पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाकर माहौल शांत करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, नेता के भाई पर किया था हमला
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में बदमाश कपिल यादव को गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इसके बाद बदमाश के पिता और रिश्तेदारों ने सर्राफा कारोबारी महावीर जैन को यह कहते हुए किअपूरा एनकाउंटर व्यापारी के इशारे पर हुआ है, धमकाया था। इसी के बाद दोपहर में बदमाशों ने बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की।
विज्ञापन


बहरहाल पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार बदमाश बेखौफ होकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। एक बदमाश बाइक चला रहा है तो दूसरा ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर रहा है और दोनों ने नकाब पहन रखा है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें