फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, नेता के भाई पर किया था हमला

Mon, 24 Nov 2025 11:26 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

कपिल पिछले दिनों भूमि विवाद में दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोपी था और लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को जंगल स्थित एक ईंट भट्ठे में उसके छिपे होने की जानकारी मिली। सरेंडर न करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात 10 हजार का इनामी बदमाश कपिल यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश जंगल में एक ईंट भट्ठे में छुपा था। उसने सरेंडर नहीं किया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमे उसे गोली लगी। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


बता दें कि बीती 21 नवंबर को थाना मुरार क्षेत्र में राम जानकी ट्रस्ट की भूमि के विवाद में आरोपी कपिल यादव ने पीड़ित विनोद भदौरिया और पूरन भदौरिया के साथ मारपीट की थी। इसके संबंध में थाना मुरार में पंजीबद्ध अपराध में हत्या के प्रयास की धाराएं इजाफा कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक पर दस हजार का नकद इनाम घोषित किया गया था।

एसएसपी धमवीर सिंह ने बताया कि इन वांछित अपराधियों की तलाश में लगी टीमों ने आरोपी अमन यादव को रात में मेला ग्राउंड से अवैध देशी कट्टा, कारतूस और एक कार के साथ पकड़ा। इसके बाद थाना गोला का मंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी कपिल यादव  भी आरोपी अमन के साथ कार में था किन्तु भागने में सफल रहा।
विज्ञापन




पुलिस के टीम लगातार कपिल को तलाश करती रही। अपराधी कपिल की सूचना मिलने पर उटीला के जंगली क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपी ने  पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किए। पुलिस पार्टी ने भी आत्म रक्षा में  गोली चालाई। इस घटना में एक गोली आरोपी कपिल के पैर में लगी और वह घायल हो गया। उसे हिरासत में लेकर मुरार अस्पताल भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बुंदेलखंड को सीएम की सौगात, लांच नदी परियोजना को दी स्वीकृति, बाेले- केन-बेतवा लिंक से बदलेगी सूरत

यह मुठभेड़ मोहनपुर के नजदीक बंधा बंधोली के जंगलो में हुई। कपिल और उसके साथियाें पर दस-दस हजार का इनाम घोषित था। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पहले से भी उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास जैसे अनेक संगीन मामले दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें