फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime: पुलिस आरक्षक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, प्रधान आरक्षक पिता और छोटा भाई हिरासत में

Thu, 23 Nov 2023 02:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

SAF Constable Murdered: ग्वालियर जिले के गिरवाई इलाके में रहने वाले एसएएफ आरक्षक की हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। रात को उसकी लाश झाड़ियों में मिली।
 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के गिरवाई इलाके में रहने वाले एसएएफ आरक्षक की हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं, उसकी लाश झाड़ियों में मिली। इसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया गया। मृतक का एक रोज पूर्व पिता और भाई से झगड़ा हुआ था। आशंका है कि झगड़े में ही उसकी मौत हुई, जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना थी। पुलिस ने फिलहाल पिता, भाई और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गिरवाई स्थित सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाला अंशुमान उर्फ शानू राजावत एसएएफ में आरक्षक था। उसकी पोस्टिंग भोपाल में थी। वह भोपाल से ग्वालियर छुट्टी पर आया था। रात को गिरवाई इलाके से कुछ लोग गुजर रहे थे, तभी इनकी नजर पड़ी तो झाड़ियों में उसकी लाश पड़ी हुई थी।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गिरवाई थाने की फोर्स यहां पहुंच गई। रात में ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पड़ताल शुरू की गई। मृतक की पहचान अंशुमान राजावत के रूप में हुई। उसके बारे में पता लगा है कि वह एसएएफ में आरक्षक था। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस निकल ही रही थी, तभी दो लोग बाइक से निकलते दिखे, जिनकी पहचान मृतक के भाई और उसके दोस्त के रूप में हुई, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस पूरे मामले को पुलिस घरेलू झगड़े से जोड़कर देख रही है और इस आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें