फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Crime: दतिया की युवती के साथ रिश्तेदार ने ही किया दुष्कर्म, शिकायत पर मामला दर्ज

Sat, 10 Feb 2024 10:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के डबरा थाना एरिया में एक युवती से दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्मी युवती का रिश्तेदार है। फिलहाल, युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
निरंजन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्वालियर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें एक युवती को उसके रिश्तेदार द्वारा ही दुष्कर्म का शिकार बनाया गया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, दतिया जिले के इंदरगढ़ की रहने वाली 23 वर्षीय युवती अपने रिश्तेदार के घर डबरा में आई हुई थी। यहीं उसके रिश्तेदार मलखान परिहार द्वारा उसे बहला-फुसला कर एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

आरोपी ने व्यक्ति को जान से मारने की धमकी भी दी है, जिसके कारण पहले तो युवती पुलिस के पास जाने से बचती रही। बाद में परिजनों को जानकारी देने के बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी और कहा कि आरोपी द्वारा लगातार धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें