फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: ग्वालियर में कार में मृत मिले जीएसटी के सहायक आयुक्त, हृदयाघात से मौत की आशंका

Wed, 24 Jul 2024 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में पदस्थ असिस्टेंट कमिश्नर रोहित गिरवाल को कार में अकेला देख जब कुछ पुलिस कर्मियों को शंका हुई तो उन्होंने गाड़ी खोलकर देखी। अंदर उनका शरीर अकड़ा हुआ था। इसके बाद उन्हें तुरंत गाड़ी से बाहर निकाल कर सीपीआर देने की कोशिश की गई, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।
विज्ञापन
ग्वालियर में जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर कार में मृत मिले। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में पदस्थ जीएसटी के सहायक आयुक्त बुधवार को कार में मृत मिले। एसपी ऑफिस के पास उनकी इनोवा गाड़ी कई घंटे से खड़ी थी। 
विज्ञापन


जब कुछ पुलिसकर्मियों का ध्यान इस कार की ओर गया और देखा तो वे अंदर अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उनको सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की गई, लेकिन जब उनको होश नहीं आया तो तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनको मृत घोषित किया गया। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्वालियर में पदस्थ असिस्टेंट कमिश्नर रोहित गिरवाल को कार में अकेला देख जब कुछ पुलिस कर्मियों को शंका हुई तो उन्होंने गाड़ी खोलकर देखी। अंदर उनका शरीर अकड़ा हुआ था। इसके बाद उन्हें तुरंत गाड़ी से बाहर निकाल कर सीपीआर देने की कोशिश की गई, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मामले की सूचना मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और गिरवाल के परिजनों और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देते हुए उन्हें निजी अस्पताल के लिए रवाना किया गया। निजी अस्पताल के निदेशकों का कहना है कि संभवत: दिल का दौरा पड़ने के चलते उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें